ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 05-01-2024

राजमहल में चरितार्थ हुआ जनम-जनम का साथ है तुम्हारा हमारा..., एक साथ पंचतत्व में विलीन हुआ दंपती

संताल परगना के राजमहल में हिंदी फिल्म का गीत ‘जनम जनम का साथ है, तुम्हारा हमारा...’ चरितार्थ हुआ है. एक साथ दंपती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ. इस दंपती को न तो किसी ने मारा, न कोई हादसा हुआ. साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
राजमहल में चरितार्थ हुआ जनम-जनम का साथ है तुम्हारा हमारा..., एक साथ पंचतत्व में विलीन हुआ दंपती

संताल परगना के राजमहल में हिंदी फिल्म का गीत ‘जनम जनम का साथ है, तुम्हारा हमारा...’ चरितार्थ हुआ है. एक साथ दंपती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ. इस दंपती को न तो किसी ने मारा, न कोई हादसा हुआ. साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र बाबूपाड़ा ( तीनपहाड़) के रामशरण पंडित (85) और उनकी पत्नी शांति देवी (75) की कुछ घंटे के अंतराल में बीमारी से मौत हो गई. परिजनों ने एक साथ दोनों की अर्थी लेकर राजमहल गुदाराघाट श्मशान घाट पहुंचे. यहां अलग-अलग चिता सजाई गई. दंपती के इकलौते पुत्र गौतम पंडित ने माता-पिता को बारी-बारी से मुखाग्नि दी. परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की आधी रात को रामशरण पंडित की मौत हो गई. आंख का ऑपरेशन कराने के बाद 10 दिनों से वह बीमार चल रहे थे.

घटना के बाद साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती शांति देवी को पति के अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया. यहीं पर उन्होंने भी अंतिम सांस ली. जन्म भर का साथ निभाने का वादा पूरा करके बुजुर्ग दंपती ने एक ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया. पूरे क्षेत्र में आज इस दंपती की चर्चा है. पति-पत्नी की एक साथ मौत की बहुत सी खबरें आती रहती हैं. कभी दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो जाती है, तो कभी दंपती को कोई मौत के घाट उतार देता है. लेकिन पति-पत्नी की सामान्य मौत के ऐसे मामले बहुत कम ही होते हैं.

यह खबर शेयर करें
शेयर