ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 21-12-2023

Jabalpur News : ओएफके में फिर हुआ धमाका, डेटोनेटर फटने से एक कर्मचारी की उंगलियां फटी

खमरिया की आयुध निर्माणी में डेटोनेटर फटने की घटना हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया में फीलिंग करते हुए डेटोनेटर फट गया। इस घटना में एक कर्मचारी झुलस गया। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-12-2023
शेयर
Jabalpur News : ओएफके में फिर हुआ धमाका, डेटोनेटर फटने से एक कर्मचारी की उंगलियां फटी

खमरिया की आयुध निर्माणी में डेटोनेटर फटने की घटना हुई है।

- फोटो : सोशल मीडिया

जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया में फीलिंग करते हुए डेटोनेटर फट गया। इस घटना में एक कर्मचारी झुलस गया। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ओएफके प्रबंधन के अनुसार एफ-1 अनुभाग बिल्डिंग नंबर 83 में डेटोनेटर एम 24 के पीडीएस प्यूज की फीलिंग का कार्य किया जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे कर्मचारी एस गोबिनाथ डी व्ही डब्ल्यू डेटोनेटर में एलविल लगा रहे थे। इस दौरान डेटोनेटर फंक्शन कर गया। इसके कारण उनके बाएं हाथ का अंगूठा व उंगलियों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल ओएफके अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। प्रारंभिक उपचार देने के बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है और स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि ओएफके खमरिया में लगातार हादसे घटित हो रहे हैं। इस साल लगभग आधा दर्जन घटनाएं घटित हुई हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर