ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 29-01-2024

आसानी से होंगे रामलला के दर्शन, आज से अयोध्या के लिए चलेंगी 14 जोड़ी आस्था स्पेशल

Aastha special train for Ayodhya Ram temple: अयोध्‍या के राममंदिर में रामलला के दर्शन सुगमता से हो सकें इसके लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 29 जनवरी से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें 12 फरवरी तक जम्मू, हरि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-01-2024
शेयर
आसानी से होंगे रामलला के दर्शन, आज से अयोध्या के लिए चलेंगी 14 जोड़ी आस्था स्पेशल

Aastha special train for Ayodhya Ram temple: अयोध्‍या के राममंदिर में रामलला के दर्शन सुगमता से हो सकें इसके लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 29 जनवरी से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें 12 फरवरी तक जम्मू, हरिद्वार, दिल्ली, पंजाब से चलकर लखनऊ में ठहराव कर अयोध्या धाम पहुंचेंगी। इनमें 14 जोड़ी ट्रेनें उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन से गुजरेंगी। जहां श्रद्धालु आस्था ट्रेन के जरिए आसानी से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

आस्था ट्रेन के बारे में श्रद्धालु रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर जानकारी लेकर सफर कर सकते हैं। आस्था ट्रेनें विभिन्न तारीखों में लखनऊ होकर अयोध्या पहुंचेगी। देश भर के सभी जोनल मुख्यालयों ने अयोध्या के लिए जनवरी से मार्च तक तिथिवार आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का आदेश जारी किया है। तीन जोनल रेलवे मिलकर आस्था स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा।

लखनऊ होकर गुजरेंगी ये ट्रेनें

कटड़ा से अयोध्या 30 जनवरी

अयोध्या से कटड़ा 01 फरवरी

तुषार महाजन से अयोध्या 02 फरवरी

अयोध्या से तुषार महाजन 04 फरवरी

जम्मूतवी से अयोध्या 06 फरवरी

अयोध्या से जम्मूतवी 08 फरवरी

पठानकोट से अयोध्या 09 फरवरी

अयोध्या से पठानकोट 11 फरवरी

अंब अंदौरा से अयोध्या 29 जनवरी

अयोध्या से अंब अंदौरा 31 जनवरी

ऊना हिमाचल से अयोध्या 05 फरवरी

अयोध्या से ऊना हिमाचल 07 फरवरी

देहरादून से अयोध्या कैंट 01 फरवरी

अयोध्या कैंट से देहरादून 03 फरवरी

ऋषिकेश से अयोध्या कैंट 08 फरवरी

अयोध्या से ऋषिकेश 10 फरवरी

आनंद विहार से अयोध्या 31 जनवरी

अयोध्या से आनंद विहार दो-छह फरवरी

दिल्ली से अयोध्या 30 जनवरी, 3-9

अयोध्या से दिल्ली एक, पांच-11 फरवरी

हजरत निजामुद्दीन से अयोध्या1-5 फरवरी

अयोध्या से निजामुद्दीन 03-07 फरवरी

कटड़ा से अयोध्या धाम 07 फरवरी को

अयोध्या से कटड़ा 09 फरवरी को

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
Maps
राज्य और स्थानीय प्रशासन