ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 18-03-2025

Indore Nwws : पति धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव करने का आरोप है। उसके बारे में उनकी पत्नी ने ही शिकायत की है। पत्नी से उसने अपने धर्म की पहचान छुपाकर शादी की। धर्म परिवार के लिए युवक पत्नी से मारपीट भी करता था। अपनी शिकायत में महिला ने पुल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-03-2025
शेयर
समाचार
Indore Nwws :  पति धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव करने का आरोप है। उसके बारे में उनकी पत्नी ने ही शिकायत की है। पत्नी से उसने अपने धर्म की पहचान छुपाकर शादी की। धर्म परिवार के लिए युवक पत्नी से मारपीट भी करता था।

अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि तीन पहले उनने मंदिर में एक युवक से शादी की थी। युवक ने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था। शादी के बाद एक केस में वह जेल गया। तब पता चला कि पति इमरान मुस्लिम धर्म का है। उसने महिला को अपना नाम धनूराज नेगी बताया था।

जेल से छूटने के बाद जब महिला ने धर्म छुपाकर शादी करने की बात के बारे में पूछा तो इमरान ने कहा कि शादी के बाद पत्नी को भी धर्म बदलना पड़ता है। इसके बाद वह दबाव बनाने लगा। मारपीट से परेशान होकर महिला ने हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया और उनके साथ विजय नगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंदिर में जाकर की थी शादी

महिला और इमरान की पहचान छह साल पहले हुई थी। दोनो के बीच प्रेम हुआ और वर्ष 2020 में इमरान ने अेांकारेश्वर के दुर्गा मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों देवास चले गए। कुछ समय बाद वह इंदौर आकर रहने लगे। जब इमरान किसी केस के मामले में जेल पहुंचा तो जमानत के दस्तावेजों को देखने पर महिला को उसका असली नाम पता चला। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था।

यह खबर शेयर करें
शेयर