ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 18-03-2024

Indian Railways News: वंदे भारत खुशखबरी, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत सेवा शुरु

Bhubaneswar-Vishakhapatnam Vande Bharat: देश भर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत ट्रेन को रेलवे लगातार अलग-अलग रूटों पर बढ़ा रहा है। इस ट्रेन के ज्यादातर फैंस यह चाहते हैं कि वंदे भारत ट्रेन उनके शहर से होकर गुजरे। वंदे भारत ट्रेन किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-03-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Indian Railways News:   वंदे भारत खुशखबरी, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत सेवा शुरु

Bhubaneswar-Vishakhapatnam Vande Bharat: देश भर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत ट्रेन को रेलवे लगातार अलग-अलग रूटों पर बढ़ा रहा है। इस ट्रेन के ज्यादातर फैंस यह चाहते हैं कि वंदे भारत ट्रेन उनके शहर से होकर गुजरे। वंदे भारत ट्रेन किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। यह ट्रेन जब भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी नजर आती है लोग इसके साथ सेल्फी लेते नजर आ जाते हैं। तमाम सुविधाओं से लैस इस ट्रेन का परिचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और चार वंदे भारत ट्रेनों के रूटों का विस्तार किया। जिन 10 ट्रेनों को पीएम ने हरी झंडी दिखाई उनमें भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत भी शामिल है।

आज से शुरू हुई भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत

भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन की सेवा आज यानी 17 मार्च से शुरू हो गई है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से खुलने वाली यह वंदे भारत राज्य की तीसरी वंदे भारत है। इससे पहले राज्यों को दो और वंदे भारत मिल चुकी हैं, जिनमें से एक पुरी से हावड़ा के बीच और दूसरी पुरी से राउरकेला के बीच चलाई जाती है। अपने परंपरागत रंगों नीले और सफेद से अलग यह वंदे भारत डार्क ग्रे और भगवा रंग में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत का टाइम टेबल

भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। अपनी यात्रा में यह ट्रेन भुवनेश्वर से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और दोपहर तक विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन विशाखापत्तनम से दोपहर 3.30 प्रस्थान करेगी। भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम के बीच यह ट्रेन खुर्दा रोड, बालूगांव, बेरहामपुर, इच्छापुरम, श्रीकाकुलम रोड और विजयनगरम जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

इन रूटों पर पहले ही चर रही वंदे भारत

जैसा की पहले बताया जा चुका है कि भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत ओडिशा की तीसरी वंदे भारत है। पीएम मोदी की तरफ से राज्य की पहली वंदे भारत के तौर पर पुरी-हावड़ा वंदे भारत को हरी झंडी मई 2023 को दिखाई गई थी। इस ट्रेन के बाद पुरी-राउरकेला मार्ग पर दूसरी वंदे भारत की शुरुआत की गई जिसे पिछले साल सितंबर में हरी झंडी दिखाई गई थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर