ब्रेकिंग
बुधवार, 30 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 18-08-2026

अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई। मरोड़ा और नर्मदापुरम शहर से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 18-08-2026
शेयर
अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

नर्मदापुरम। जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रेत परिवहन के मामलों में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गई हैं।

जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने ग्राम मरोड़ा में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। जब्त वाहन को पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी तरह नर्मदापुरम शहर में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है।

मानसून में प्रतिबंध के बावजूद उत्खनन पर एफआईआर की कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं मानसून की प्रतिबंधित अवधि में रेत का अवैध उत्खनन किए जाने के मामलों में संबंधित लोगों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए विभागों की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान खनि निरीक्षक बसंत पाटिल, प्रभारी खनि निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते, थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राज्य और स्थानीय प्रशासन
Politics
सरकारी