ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 04-04-2024

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो रात को सोने से पहले फॉलो करें ये टिप्स, मोटापे के साथ पेट की की चर्बी भी होगी कम

Image Source : SOCIAL How To Control Obesity आजकल के बिगड़ते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण ज़्यादातर लोगों को मोटापे की चपेट में आ जाते हैं। बढ़ता हुआ मोटापा देश दुनिया में एक माहमारी की तरह फ़ैल रहा है। अगर आप अपने शरीर में जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं तो सबस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 04-04-2024
शेयर
बढ़ते वजन से हैं परेशान तो रात को सोने से पहले फॉलो करें ये टिप्स, मोटापे के साथ पेट की की चर्बी भी होगी कम

Image Source : SOCIAL

समाचार

How To Control Obesity

आजकल के बिगड़ते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण ज़्यादातर लोगों को मोटापे की चपेट में आ जाते हैं। बढ़ता हुआ मोटापा देश दुनिया में एक माहमारी की तरह फ़ैल रहा है। अगर आप अपने शरीर में जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अच्छी हेल्दी लाइफ स्टाइल, बेहतरीन डाइट, एक्सरसाइज और योग करने की आदत डालें। इन चीज़ों के अलावा आप रात को सोने से पहले भी अगर आप ये कुछ आदते अपनाते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम होगा। चलिए जानते हैं ये आदतें कौन सी हैं?

रात को सोने से पहले अपनाएं ये आदतें:

सोने के 2 घंटे पहले डिनर: आजकल के समय में हम इतना ज्यादा बिजी होते हैं कि खाना सोने का कोई समय ही नहीं होता है। जिसके कारण मोटापा सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोगों की आदत होती है कि डिनर करते ही सोने चले जाते हैं। जिसके कारण उनका खाना ठीक ढंग से पच नहीं पाता है जबकि गैस, अपच जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए हमेशा सोने के 2 घंटे पहले भोजन करके टहले जरूर।

लें पूरी नींद: नींद नहीं पूरी होने से भी आपका वजन तेजी से बढ़ता है। सोने में ज़रा सी लापरवाही करने के लिए सिर्फ वजन नहीं बढ़त है बल्कि, स्ट्रेस हार्मोन्स बहुत ज़्यादा रिलीज होता हैं। इस वजह से आपका वजन भी तेजी से बढ़ता है। रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में पेट का फैट कम होता है। इससे ज्यादा या कम नींद लेने वाले लोगों को तोंद की समस्या ज्यादा होती है। अच्छी नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बर्न होता है। सोने से शरीर का हार्मोन कंट्रोल होता है जिससे बार-बार आपको भूख नहीं लगेगी और आपके शरीर की ऊर्जा भी नहीं घटेगी।

पिएं ग्रीन टी: ग्रीन टी पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन रात को भी करते हैं तो इससे आपको फायदा होगा। इसलिए डिनर करने के बाद आप चाहे तो ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा। जिससे आपका वजन कम करने में मदद मिलेगी।

चीनी से बनाएं दूरी: चीनी हमारे इंसुलिन के निकलने की प्रक्रिया को उत्तेजित कर देते हैं। इंसुलिन शरीर में मुख्य फैट स्‍टोरेज हार्मोन होता है। जब हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम रहती है, तब शरीर इंसुलिन में जमा फैट को बर्न करना शुरू कर देता है। जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसलिए रात को सोते समय इसका सेवन ना करे तो बेहतर होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर