ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 21-04-2024

दाल और सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो राजस्थानी स्टाइल में बनाएं बूंदी कढ़ी

Image Source : SOCIAL Boondi Kadhi Recipe कढ़ी चावल यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसका स्वाद शायद ही किसी को पसंद न आए। गर्मी, सर्दी हो या बरसात हर मौसम में कढ़ी चावल का स्वाद लाजवाब लगता है। कढ़ी को कई तरीकों से बनाया जाता है। अगर आपको पतली कढ़ी पसंद है तो उसे आप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-04-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
दाल और सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो राजस्थानी स्टाइल में बनाएं बूंदी कढ़ी

Image Source : SOCIAL

Boondi Kadhi Recipe

कढ़ी चावल यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसका स्वाद शायद ही किसी को पसंद न आए। गर्मी, सर्दी हो या बरसात हर मौसम में कढ़ी चावल का स्वाद लाजवाब लगता है। कढ़ी को कई तरीकों से बनाया जाता है। अगर आपको पतली कढ़ी पसंद है तो उसे आप पतला बना सकते हैं। अगर आपको गाढ़ी कढ़ी है तो आप वैसा बना सकते हैं। अगर आप एक बार राजस्थानी स्टाइल की बूंदी कढ़ी खाएंगे तो आपको इसे बार-बार खाने के मन करेगा। अगर आप भी कढ़ी चावल के शौकीन हैं तो एक बार इस रेसिपी को एक बार जरूर आजमाएं। चलिए आज हम आपको राजस्थानी कढ़ी की रेसिपी बताने जा रहे है।

बूंदी कढ़ी बैटर के लिए सामग्री:

1.5 कप दही, 1/4 कप बेसन, 1 चम्मच नमक, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी। 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 3 कप पानी (सभी चीजों को मिलाकर मुलायम घोल बना लें)

बूंदी कढ़ी तड़का के लिए सामग्री:

1 बड़ा चम्मच तेल, 1/2 छोटा चम्मच सरसों, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1/2 छोटा चम्मच सौंफ, 2 हरी मिर्च, दो भागों में कटी हुई, 2 लौंग, 2 तेज पत्ते, 1/4 छोटा चम्मच हींग, 10-12 करी पत्ते

बूंदी कढ़ी बनाने की विधि:

बूंदी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले 1.5 कप दही में 1/4 कप बेसन मिलाएं। एक कड़ाही में तेल गरम करें और सरसों, लौंग, मेथी दाना, जीरा, हरी मिर्च, हिंग, करी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर को डालें और 20-25 सेकंड तक भूनें। उसके बाद दही-बेसन का घोल डालें और इसे लगातार चलाते हुए अच्छे से पकाएं।  मिश्रण को लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं। आंच को मध्यम धीमी आंच पर कर दें और मिश्रण को 25-30 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें। फिर धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें। अब इसमें 1 कप सूखी बूंदी, 1 चम्मच कसूरी मेथी डालकर मिलाएं। अब एक पैन में 1-2 बड़े चम्मच घी गर्म करें और उसमें  2 सूखी लाल मिर्च और 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर के तड़के के साथ फिनिशिंग टच दें। कुछ धनिये की पत्तियों से गार्निशं करें और चावल के साथ परोसें।

यह खबर शेयर करें
शेयर