ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 25-05-2025

Harda News : हरदा में जली मोटर को लेकर किसान ने स्कॉर्पियो से मजदूर की हत्या

हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के करताना चौकी के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक खेत मालिक ने अपने खेत में काम करने वाले मजदूर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक का नाम विक्रम केवट (52) है, जो गोयत गांव का रहने वाला था। वह पिछले चार पांच साल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-05-2025
शेयर
Harda News : हरदा में जली मोटर को लेकर किसान ने स्कॉर्पियो से मजदूर की हत्या

हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के करताना चौकी के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक खेत मालिक ने अपने खेत में काम करने वाले मजदूर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक का नाम विक्रम केवट (52) है, जो गोयत गांव का रहने वाला था। वह पिछले चार पांच साल से खेत मालिक अनिल लाठी के यहां सिंचाई का काम कर रहा था।

विक्रम के बेटे ललित केवट ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच खेत मालिक अनिल लाठी खेत पर आया और मोटर के बारे में पूछताछ की। जब विक्रम ने बताया कि मोटर जल गई है, तो अनिल गुस्से में आ गया। उसने स्कॉर्पियो से पहले विक्रम को टक्कर मारी, फिर रिवर्स कर गाड़ी उसके पेट पर चढ़ा दी। विक्रम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अनिल लाठी मौके से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे तलाश कर हिरासत में ले लिया है।

हरदा एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि जांच में पाया गया कि यह हत्या जानबूझकर की गई है। घटनास्थल पर स्कॉर्पियो के टायर के निशान और विक्रम के शरीर पर गहरी चोटें मिली हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर