नवरात्रि में लहंगा चोली के साथ आंखों को दें बोल्ड आई मेकअप लुक्स, गरबा में हर कोई हो जाएगा आपके नैनों का दीवाना
Image Source : SOCIAL Eye Makeup Look For Navratri इस साल 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पावन दिनों में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रि का इंतज़ार लडकियां खूब …


Image Source : SOCIAL
Eye Makeup Look For Navratri
इस साल 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पावन दिनों में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रि का इंतज़ार लडकियां खूब करती हैं।आखिर करें भी क्यों न मां दुर्गा की पूजा-आराधना के साथ नौ दिनों तक गरबा और डांडिया की धमाल चौकड़ी जो मचती है। इन नौ दिनों तक लड़कियां लहंगा चोली पहन कर डंडियां और गरबा खूब खेलती हैं।
सबसे अलग और बेस्ट दिखने की चाहत में गरबा ऑउटफिट की तैयारियां महिलाएं और लड़कियां कई महीनों पहले से शुरू कर देती हैं। गरबा के लिए अच्छा अच्छा लहंगा तो मिल जाता है लेकिन उसके साथ ही आपका मेकअप भी ऑन पॉइंट होना चाहिए। मेकअप में अगर आई मेकअप सही न हो तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कैसे लहंगे के साथ किस तरह का मेकअप आई मेकअप होना चाहिए?
कॉपर स्मोकी आई मेकअप:
Image Source : SOCIAL
Eye Makeup Look For Navratri
अगर आपके लहंगे का दुप्पटा कलर मरून कलर का है तो आप कॉपर स्मोकी आई मेकअप आज़माएं। कॉपर स्मोकी आई लुक के लिए, आप मैट वार्म रसेट ब्राउन आईलाइनर और मेटैलिक कॉपर पेंसिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लुक में एक्स्ट्रा ड्रामा चाहिए तो आंखों के पास स्टोन भी चिपका सकती हैं।
कोहल स्मोकी आई मेकअप:
Image Source : SOCIAL
Eye Makeup Look For Navratri
अगर आपने सिल्वर जूलरी के साथ काले रंगा के लहंगे को पैर किया है तो आपका आई मेकअप भी धमाकेदार होना चाहिए। इस कलर कॉम्बिनेशन को इन्हैंस करने के लिए आप कोहल स्मोकी आई मेकअप आज़माएं। स्मोकी आई मेकअप में आंखों पर गहरे काले रंग की आईशैडो लगाई जाती है, जिसे अच्छे से ब्लेंड किया जाता है ताकि लुक निखर कर आ सके।
सिल्वर ग्लिटर आई मेकअप लुक:
Image Source : SOCIAL
Eye Makeup Look For Navratri
अगर आपको नवरात्री लुक के लिए बोल्ड आई मेअकप लुक आज़माना है तो आप सिल्वर ग्लिटर आई मेकअप के साथ जा सकती हैं। लहंगे के साथ ऑक्सीडाइज़ जूलरी और उस पर सिल्वर ग्लिटर आई मेकअप लुक आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाएगा।
सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो मेकअप:
Image Source : SOCIAL
Eye Makeup Look For Navratri
Image Source : SOCIAL
Eye Makeup Look For Navratri
अगर आपका लहंगा वाइब्रेंट कलर का है तो उस पर सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो खूब फबेगा। डबल कोटिंग मस्कारा के साथ सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो और ब्राउन लिपस्टिक आपके पूरे चेहरे को बेहद आकर्षक लुक देगा।
