ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 08-05-2023

Mocha Cyclone के असर से मप्र में भी आंधी-बारिश तूफान का दौर चलेगा |

मध्य प्रदेश के मौसम पर एक बार फिर चक्रवाती तूफान Mocha Cyclone 'मोचा' का असर देखने को मिल सकता है। सोमवार से गुरुवार के बीच इसके चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज हवाएं, आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। हालांकि अभी मौसम विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि प…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-05-2023
शेयर
Mocha Cyclone के असर से मप्र में भी आंधी-बारिश तूफान का दौर चलेगा |

मध्य प्रदेश के मौसम पर एक बार फिर चक्रवाती तूफान Mocha Cyclone 'मोचा' का असर देखने को मिल सकता है। सोमवार से गुरुवार के बीच इसके चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज हवाएं, आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। हालांकि अभी मौसम विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रदेश के किस इलाके में तूफान का ज्यादा असर दिखेगा, लेकिन पूर्वी सीमावर्ती जिलों में इसका ज्यादा असर होगा, ऐसा माना जा रहा है।

नए स्थान तलाशें

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिम ईरान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अपनी धुरी के साथ पछुआ हवा में मोटे तौर पर 80°पूर्वी देशांतर के साथ 25° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चलायमान है। निचले क्षोभमंडल स्तरों में तटीय तमिलनाडु पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इधर दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में 7 मई के आसपास इसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 8 मई को दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद और तीव्र होकर लगभग उत्तर की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

Oneindia की ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए . पाएं न्यूज़ अपडेट्स पूरे दिन.

Allow Notifications

You have already subscribed

यह खबर शेयर करें
शेयर