ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 07-11-2024

Dhar News : धार में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, क्लिनिक पर पड़ा छापा, दवाई और उपकरण जब्त

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले में एक बड़े झोलाछाप डॉक्टर (Fake Doctors) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।धार मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Dhar CMO) के निर्देशन पर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ग्राम भारूड़पुरा में फर्जी चिकित्सक समी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 07-11-2024
शेयर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले में एक बड़े झोलाछाप डॉक्टर (Fake Doctors) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।धार मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Dhar CMO) के निर्देशन पर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ग्राम भारूड़पुरा में फर्जी चिकित्सक समीर विश्वास के क्लिनिक पर ब्लॉक स्तर की टीम द्वारा की गयी, जहां क्लिनिक पर लगभग 10 मरीजों को भर्ती कर उनका फर्जी इलाज किया जा रहा था। क्लिनिक से कई सारी दवाइयां भी जब्त की गई।

समाचार

डॉक्टर के पास नहीं मिली कोई वैध डिग्री

डॉ. समीर विश्वास की क्लिनिक से उपलब्ध एलोपैथिक दवाइयां पाई गई, जिसे जब्त करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया।  फर्जी डॉक्टर समीर विश्वास के पास कोई वैध डिग्री भी नहीं मिली। इसी तरह पलाश चौराहे पर भी टीम पहुंची जहां क्लिनिक संचालित नहीं मिला। उनके घर से कुछ दवाइयां मिली, जिसे जब्त कर क्लिनिक संचालन नहीं करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई।

सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी शिकायत

मध्य प्रदेश के सीएम हेल्पलाइन पर दोनों फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी ।जिसके तहत सीएमओ के निर्देश के बाद स्पेशल टीम ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर सील लगा कर कार्रवाई की।

यह खबर शेयर करें
भौगोलिक संदर्भ
शेयर