ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 31-07-2024

Damoh News : दमोह सीएमएचओ हटाए गए, डॉ. मुकेश जैन होंगे नए सीएमएचओ

पूर्व सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स दमोह जिले की स्वास्थय विभाग की सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बैक को भी शासन ने हटाकर देवास भेज दिया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन को दमोह में पदस्थ किया गया है। दो दिन के अंदर यह सरकार की ओर से दूसरी कार्रवाई है। …

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-07-2024
शेयर
Damoh News : दमोह सीएमएचओ हटाए गए, डॉ. मुकेश जैन होंगे नए सीएमएचओ

पूर्व सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स

रिवर क्रूज चुनें

दमोह जिले की स्वास्थय विभाग की सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बैक को भी शासन ने हटाकर देवास भेज दिया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन को दमोह में पदस्थ किया गया है। दो दिन के अंदर यह सरकार की ओर से दूसरी कार्रवाई है।

बता दें जिला अस्पताल में 4 जुलाई को प्रसव कराने की गई सर्जरी के बाद हुई चार महिलाओं की मौत के मामले के तूल पकड़ते ही एक दिन पहले सोमवार को सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव को हटाकर डॉ राकेश राय को प्रभार दिया गया है। वहीं मंगलवार शाम दमोह सीएमएचओ सरोजिनी जेम्स बेक का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह नरसिंहपुर सीएमएचओ मुकेश जैन को जिला दमोह का सीएमओ बनाया गया है। यह कार्रवाई भी प्रसूता महिलाओं की मौत से जोड़कर कही जा रही है। हालांकि शासन के आदेश में ऐसा उल्लेख नहीं है।

चार महिलाओं की मौत का मामला पूरे प्रदेश में गर्माया हुआ है। दो जांच हो चुकी है, लेकिन संदेह होने के कारण तीसरी जांच चल रही है। इस मामले में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल और हटा विधानसभा की विधायक उमादेवी खटीक ने भी कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन एक के बाद एक दो प्रमुख अधिकारियों को जिला अस्पताल से हटा दिया गया है। लोग इन दोनों कार्रवाई को महिलाओं की मौत के मामले से जोड़कर देख रहे हैं।

ताजा खबर पढ़ें

यह खबर शेयर करें
शेयर