ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 19-04-2024

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में विक्रम अहाके का यू-टर्न, कहा- घुटन महसूस कर रही थी बीजेपी

पूर्व महापौर विक्रम अहाके ने यू-टर्न लेकर कहा कि भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी, उन्होंने जनता से नकुलनाथ को विजयी बनाने वोट करने की अपील की है। विक्रम अहाके और कमलनाथ मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों पर मतदान जारी है। इसमें छिंदवाड़ा हॉट सीट पर बड़ा उल…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-04-2024
शेयर
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में विक्रम अहाके का यू-टर्न, कहा- घुटन महसूस कर रही थी बीजेपी

पूर्व महापौर विक्रम अहाके ने यू-टर्न लेकर कहा कि भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी, उन्होंने जनता से नकुलनाथ को विजयी बनाने वोट करने की अपील की है।

नक्शे देखें

विक्रम अहाके और कमलनाथ

मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों पर मतदान जारी है। इसमें छिंदवाड़ा हॉट सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने यू-टर्न लेकर कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को वोट कर जिताने की अपील की है। अहाके ने मतदान के दिन शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया।

इसमें अहाके ने कहा कि मैं किसी डर और दबाव के एक महत्वपूर्ण बात रखने जा रहा है। भाजपा का नाम लिए बिना अहाके ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मैंने किसी राजनीतिक दल को ज्वाइंन किया था। उस दिन से ही मेरे अंदर एक घुटन महसूस कर रहा था। मुझे लग रहा था कि विक्रम तुम गलत कर रहे हो। तुम उस इंसान के साथ गलत कर रहे हो, जिस इंसान ने छिंदवाड़ा का विकास किया है। लोगों की दुख: दर्द में मदद की है। जो छिंदवाड़ा में शिक्षा, इलाज या विकास की बात हो हमेशा मदद करते आए है।

खबरें पढ़ें

अहाके ने कहा कि  राजनीति करने के अवसर बहुत आएंगे। भविष्य में मेरे साथ क्या होगा मुझे उसका अंदाजा नहीं है। लेकिन आज मैं अपने नेता कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ खड़ा नहीं हुआ तो अपने आप को माफ नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने मुझे भी आगे बढ़ाया है। अहाके ने छिंदवाड़ा की जनता से अपील करते हुए कहा कि नकुलनाथ जी को कांग्रेस की बटन दबाकर विजयी बनायें। बता दें विक्रम अहाके ने भोपाल में कुछ दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ली थी। उनको मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर