ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 05-03-2024

Chhatarpur : छतरपुर में 2023 मप्र विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

सांकेतिक फोटो मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के एसपी अमित सांघी ने बताया कि बसपा नेता महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मारी गई। जिससे उनकी मौके …

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-03-2024
शेयर
Chhatarpur : छतरपुर में 2023 मप्र विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

सांकेतिक फोटो

नक्शे देखें

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के एसपी अमित सांघी ने बताया कि बसपा नेता महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मारी गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्या की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ईशानगर कस्बे के रहने वाले महेंद्र गुप्ता ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें 10,400 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर रहे। बताया गया है कि गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।

सुरक्षा गार्ड के जवाबी कार्रवाई करने से पहले हमलावर फरार

बसपा नेता के निजी सुरक्षा गार्ड अब्दुल मंसूरी ने कहा कि एक व्यक्ति बाइक से आया और उन्हें गोली मार दी। मंसूरी ने कहा कि वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए अपनी राइफल लोड ही कर रहे थे, तब तक हमलावर भाग गया। उन्होंने हमलावर को देखा है और उसे पहचान सकते हैं।

खबरें पढ़ें

यह खबर शेयर करें
शेयर