ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 30-09-2023

Bhopal News : विजयवर्गीय के बेटे के समर्थकों ने टिकट के लिए काटा बवाल, भोपाल BJP मुख्यालय में किया हंगामा

जिस दिन से बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और तीन केंद्रीय मंत्रियों- नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है, आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों में नाराजगी शुरू हो गई है। विजयवर्गीय के बे…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-09-2023
शेयर
Bhopal News : विजयवर्गीय के बेटे के समर्थकों ने टिकट के लिए काटा बवाल, भोपाल BJP मुख्यालय में किया हंगामा

जिस दिन से बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और तीन केंद्रीय मंत्रियों- नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है, आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों में नाराजगी शुरू हो गई है।

खबरें पढ़ें

विजयवर्गीय के बेटे के समर्थकों ने टिकट के लिए काटा बवाल

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को तो टिकट दे दिया है, लेकिन उनके बेटे और इंदौर-3 से मौजूदा विधायक आकाश विजयवर्गीय अब तक टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। उनके समर्थकों ने भापोल में पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को प्रदर्शन कर उन्हें भी पिता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मांग की है।

आकाश विजयवर्गीय के लगभग 100 समर्थक गुरुवार को इंदौर से तीन बसों में भरकर भोपाल आए और उनके समर्थन में नारे लगाते हुए बीजेपी मुख्यालय में घुस गए और नारेबाजी करते हुए आकाश विजयवर्गीय को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने की मांग की। समर्थकों के एक समूह ने केंद्रीय मंत्री और राज्य चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की और कहा कि आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर के लोगों की सेवा की है और उन्हें फिर से टिकट दिया जाना चाहिए।

नक्शे देखें

आकाश विजयवर्गीय इंदौर-3 विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने उनके पिता को इंदौर-1 से मैदान में उतारा है। जिस दिन से बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और तीन केंद्रीय मंत्रियों- नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है, आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों में नाराजगी शुरू हो गई है।

यहां तक कि कैलाश विजयवर्गीय भी खुलेआम कह चुके हैं कि उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्‍छा नहीं थी, चूंकि पार्टी ने पिता को टिकट दे दिया है, इसलिए संभावना है कि उनके बेटे को टिकट नहीं मिलेगा। इसके बाद से आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों में नाराजगी शुरू हो गई है। प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने अब तक 79 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

;

यह खबर शेयर करें
शेयर