ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 12-04-2024

Bhopal News: दमोह में सरपंच की कार ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत

घटनास्थल पर खड़ी कार दमोह जिले के जेरठ मार्ग पर गुरुवार रात भोपाल के एक सरपंच की कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर हुआ है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-04-2024
शेयर
Bhopal News: दमोह में सरपंच की कार ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत

घटनास्थल पर खड़ी कार

दमोह जिले के जेरठ मार्ग पर गुरुवार रात भोपाल के एक सरपंच की कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर हुआ है।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर चालक और मालिक की तलाश की जा रही है। घटना पथरिया थाना अंतर्गत जेरठ मार्ग पर रात करीब 9:00 बजे घटित हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दशरथ ठाकुर और मोहन ठाकुर, दोनों 26 वर्ष, बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी जेरठ मार्ग के समीप एक काले कलर की एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। कार भोपाल पासिंग थी और नेम प्लेट पर सरपंच लिखा था। कार के चालक ने दोनों बाइक सवारों को सामने से सीधी टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही जेरठ चौकी प्रभारी आनंद कुमार अहिरवार घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने 108 की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने दशरथ ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। दूसरे घायल मोहन ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके दोनों पैर फ्रेक्चर हैं। सिर में भी कई जगह चोट आई है। पुलिस ने कार के चालक और मालिक की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि घटनास्थल पर कार में कोई नहीं मिला था।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें