ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 07-07-2024

Barwani News:नर्मदा किनारे से सटे खेत में ग्रामीणों को दिखा तेंदुए का नवजात शावक, वन अमला बोला

खेत में मिला तेंदुए का नवजात शावक जिले में नर्मदा नदी के किनारों से सटे ग्राम मोहीपुरा के एक खेत में स्थानीय किसानों को एक नवजात तेंदुए का शावक दिखा है, जिसकी सूचना गांव में फैलते ही खेत में शावक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। मिली जानकारी के अनुस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-07-2024
शेयर
Barwani News:नर्मदा किनारे से सटे खेत में ग्रामीणों को दिखा तेंदुए का नवजात शावक, वन अमला बोला

खेत में मिला तेंदुए का नवजात शावक

जिले में नर्मदा नदी के किनारों से सटे ग्राम मोहीपुरा के एक खेत में स्थानीय किसानों को एक नवजात तेंदुए का शावक दिखा है, जिसकी सूचना गांव में फैलते ही खेत में शावक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। मिली जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ ग्राम मोहीपुरा के किसान कमल राठौड़ के खेत में देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अमले ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के लिए तेंदुए के शावक से दूरी बनाए रखने की चेतावनी जारी की। उनके अनुसार मादा तेंदुआ कभी भी आकर इस शावक को अपने साथ ले जाएगी। इधर ग्रामीणों में मादा तेंदुए से एक तरफ भय का माहौल बना हुआ है, तो दूसरी तरफ उन्हें इस शावक की भी चिंता है। शावक भी लगातार अपनी मां को आवाज देता नजर आ रहा है। बता दें कि यहां पूर्व में भी वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट के चलते एक पिंजरा लगाया था।

शावक आवाज देकर बुला रहा अपनी मां को

वहीं इस बारे में जानकारी देते ग्राम मोहीपुरा के ग्रामीण देवी सिंह मंडलोई ने बताया कि यह नर्मदा नदी के किनारे से लगा हुआ गांव के ही कमल भाई राठौड़ का खेत है। इसी क्षेत्र में कुछ समय पहले भी मैंने बड़ा तेंदुआ देखा था, लेकिन इस बार दिखा यह शावक पहली बार ही गांव में देखा गया है। जोकि आज हमे यहां झाड़ियों में दिखा था। इसके बाद हमने वन विभाग को इसकी सूचना दी तो वे भी तत्काल मौके पर आ गए और अभी गांव में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह शावक दिखा है तो इसकी माँ भी जरूर आस पास ही होगी और यह बच्चा उसको आवाज दे देकर बुला भी रहा है। इसलिए अब हमने खेत की तरफ आना-जाना भी फिलहाल रोक दिया है ।

खेत मे मिला तेंदुए का नवजात शावक

यह खबर शेयर करें
शेयर