ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 09-02-2024

Barwani News : गरीब किसान को तहसीलदार ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने किया अटैच

बड़वानी में किसान को तहसीलदार ने थप्पड़ मार दिया। - फोटो : सोशल मीडिया मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार की लगातार की जा रही सख्ती के बावजूद प्रदेश के अफसरों की तानाशाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील का है, जहां एक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-02-2024
शेयर
Barwani News : गरीब किसान को तहसीलदार ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने किया अटैच

बड़वानी में किसान को तहसीलदार ने थप्पड़ मार दिया।

- फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार की लगातार की जा रही सख्ती के बावजूद प्रदेश के अफसरों की तानाशाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील का है, जहां एक रास्ते का विवाद सुलझाने गए तहसीलदार ने गरीब किसान को ही थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चला है। हालांकि बताया जा रहा है कि घटना 29 जनवरी की है, जिसको लेकर गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार हितेंद्र भावसार को जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया है।

बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील के कानसुल गांव का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पानसेमल तहसीलदार हितेंद्र भावसार एक गरीब किसान रविंद्र पिता बबन को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला 29 जनवरी का है, जब तहसीलदार, नायब तहसीलदार और क्षेत्र के थाना इंचार्ज अपनी टीम के साथ पिछले दो सालों से चल रहे पटवारी हल्का नंबर 23 के पांच एकड़ जमीन के बीच से निकाले जा रहे एक रास्ते के विवाद को लेकर राजस्व प्रकरण को सुलझाने के लिए कानसुल गांव में गए हुए थे। जहां मामला सुलझाने के दौरान तहसीलदार आगबबूला हो गए, और किसान को थप्पड़ मार दिए।

तहसीलदार को किया है जिला मुख्यालय पर अटैच

जानकारी के अनुसार पिछले 60 सालों से सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इस जमीन पर कोई रास्ता दर्ज नहीं है। इसके बावजूद तहसीलदार किसानों पर रास्ता बनाने को लेकर दबाव बना रहे थे । तो वहीं तहसीलदार ने इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से करीब 13 लोगों पर पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया है। इधर गुरुवार को वीडियो वायरल होते ही जिला कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार भावसार को जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया है, और फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

थप्पड़ मारने की घटना एसडीएम के संज्ञान में नहीं

पूरे मामले में पानसेमल के एसडीम रमेश सिसोदिया ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से आज ही मालूम चला कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तहसीलदार साहब, टीआई साहब और नायब तहसीलदार साहब पुराने रास्ते के विवाद के संबंध में मौके पर गए थे। यह कानसुल गांव की घटना है, और सूरत सिंह विरुद्ध दशरथ वगैरा के नाम से यह प्रकरण दर्ज था। इसमें नायब तहसीलदार कोर्ट के द्वारा रास्ता खुलवाने के लिए आदेशित किया गया, इसके बाद एसडीएम न्यायालय में भी यह प्रकरण अपील में आया था। उसमें भी आदेश यथावत रखा गया था। हालांकि थप्पड़ मारने जैसी घटना उनके संज्ञान में अभी नहीं है, और इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जिला कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार हितेंद्र भावसार को जिले में अटैच कर दिया गया है ।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें