ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 04-05-2023

Indore News:राजस्थान में इंदौर पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश - Attack On Indore Police In Rajasthan, Miscreants Took Away The Accused

एक मामले की तहकीकात के लिए राजस्थान गई इंदौर पुलिस पर हमला हो गया। इंदौर पुलिस एनडीपीएस मामले में आरोपी को पेशी पर ले गई थी। जवानों पर बुधवार रात बदमाशों ने हमला किया। घटना राजस्थान के डग थाना क्षेत्र के चाचुर्नी गांव की है। हमलावर आरोपित को छुड़ाकर अपने साथ …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-05-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Indore News:राजस्थान में इंदौर पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश - Attack On Indore Police In Rajasthan, Miscreants Took Away The Accused

एक मामले की तहकीकात के लिए राजस्थान गई इंदौर पुलिस पर हमला हो गया। इंदौर पुलिस एनडीपीएस मामले में आरोपी को पेशी पर ले गई थी। जवानों पर बुधवार रात बदमाशों ने हमला किया। घटना राजस्थान के डग थाना क्षेत्र के चाचुर्नी गांव की है। हमलावर आरोपित को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। हमले में एक पुलिसकर्मी को चोट भी लगी है।

इंदौर पुलिस की टीम एनडीपीएस के मामले में इंदौर जेल में बंद आरोपी लियाकत को पेशी के लिए भवानीमंडी ले जा रही थी। टीम पर झालावाड़ में डग थाना क्षेत्र के चाचूर्णी के पास देर रात हमला कर दिया गया। लौटते वक्त कुछ बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को रोका। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया।हमलावर आरोपित लियाकत को छुड़ाकर ले गए। लियाकत मंदसौर के घाटाखेड़ी निवासी है। घटना में इंदौर पुलिस के एक जवान गोविंद की भी घायल होने की सूचना मिली है। मप्र की ओर से गंगधार (जिला मंदसौर) पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर