ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 16-04-2026

सिवनी मालवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन आज, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज गुरुवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील में आगमन हो रहा है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अन…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-04-2026
शेयर

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज गुरुवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील में आगमन हो रहा है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर में भोपाल से सिवनी मालवा के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग दोपहर 1:45 बजे सिवनी मालवा पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सायं 4:00 बजे सिवनी मालवा से पुनः भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर नई योजनाओं और घोषणाओं की उम्मीद भी जताई जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर