ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 26-08-2024

Anuppur News : फॉर्म भराने के बहाने प्राचार्य ने किया छात्रा से दुष्कर्म, पहले शराब पिलाई फिर लूट ली अस्मत

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने 12वीं की छात्रा को ओपन परीक्षा का फॉर्म भरवाने के नाम पर पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। पुल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Anuppur News : फॉर्म भराने के बहाने प्राचार्य ने किया छात्रा से दुष्कर्म, पहले शराब पिलाई फिर लूट ली अस्मत

सांकेतिक तस्वीर

- फोटो : iStock

अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने 12वीं की छात्रा को ओपन परीक्षा का फॉर्म भरवाने के नाम पर पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी बताया कि करनपठार थाना क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय पीड़िता 9वीं और 10वीं की पढ़ाई अपने गांव के शासकीय स्कूल से की थी और 11वीं की पढ़ाई शहडोल के एक शासकीय विद्यालय से पूरी की। इस वर्ष वह 12वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से देना चाहती थी। 23 अगस्त को वह ओपन परीक्षा के लिए फार्म भरवाने के लिए खमरोध विद्यालय गई, जहां उसकी मुलाकात स्कूल के प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल से हुई।

प्राचार्य ने छात्रा से कहा कि फॉर्म भरने के लिए उसे शहडोल जाना पड़ेगा और उसे अपने साथ शहडोल ले जाने की बात कही। लेकिन शहडोल ले जाने के बजाय आरोपी शिक्षक उसे दलदली के एक पुराने, खंडहरनुमा स्कूल भवन में ले गया। वहां पहुंचने पर उसने छात्रा का मोबाइल छीन लिया और जबरन उसे शराब पिलाने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह से बचकर भागी और अपने घर पहुंचकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ छात्रा ने सरई थाना करनपठार में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक उदय नारायण सिंह बघेल के खिलाफ धारा 64(2)(ख) बीएनएस और 3(2)(v) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिक्षक अनूपपुर मोतीउर रहमान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपित को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग ने तत्काल प्राचार्य को विद्यालय से हटाते हुए निलबंन की कार्यवाई के लिए संभागीय कार्यालय को पत्र भेजा गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर