ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 28-05-2024

Anuppur News: कुदरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे 25 यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलटा

Anuppur: जिले के कोतमा थाना अंतर्गत सड़क टोला के पास सोमवार की मध्य रात्रि पिकअप वाहन पलटने से पिकअप में सवार लगभग 25 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दाखिल कराया गया है, जहां से चार मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-05-2024
शेयर
Anuppur News: कुदरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे 25 यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलटा

Anuppur: जिले के कोतमा थाना अंतर्गत सड़क टोला के पास सोमवार की मध्य रात्रि पिकअप वाहन पलटने से पिकअप में सवार लगभग 25 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दाखिल कराया गया है, जहां से चार मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

25 यात्रियों से भरी पिकअप वाहन पलटी

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना अंतर्गत ग्राम देवरी से पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 1827 में ग्राम देवरी से कुदरगढ़ दर्शन करने के लिए एक परिवार मंगलवार की सुबह 4:00 बजे रवाना हुआ। जिसके बाद कोतमा थाना अंतर्गत सड़क टोला के पास पिकअप वाहन पलट गई। हालांकि मौके से पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल ही 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए घायलों को उपचार के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां 18 घायलों का उपचार किया गया।

चार की गंभीर हालत

दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां पर इनका इलाज जारी है। जिसमें राम सिंह उम्र 65 वर्ष, राज सिंह उम्र 60 वर्ष, प्रेमवती उम्र 22 वर्ष, सुनीता सिंह उम्र 28 वर्ष को गंभीर चोट आई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर