ब्रेकिंग
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
मानचित्र ऐप खोजें
Denva Post
सभी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क · 46 मिनट पहले

Nai Naveli: यामी गौतम के 'फटा पटाखा' गाने में जॉम्बी डांस पार्टी का तड़का

यामी गौतम स्टारर फ़िल्म 'नई नवेली' का दूसरा गाना 'फटा पटाखा' रिलीज़ हो गया है। जीवी प्रकाश कुमार के म्यूज़िक और जॉम्बी पार्टी ट्विस्ट से सज़ा यह ट्रैक दशहरा से पहले छा गया।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 46 मिनट पहले
शेयर
Nai Naveli: यामी गौतम के 'फटा पटाखा' गाने में जॉम्बी डांस पार्टी का तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ का दूसरा ट्रैक ‘फटा पटाखा’ रिलीज़ हो गया है। ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा पेश किया गया यह हाई-एनर्जी डांस एंथम फेस्टिव सीजन में सोशल मीडिया और डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जॉम्बीज़ के साथ यामी का अनोखा डांस अवतार

गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका अनूठा और क्वर्की कांसेप्ट है। ‘फटा पटाखा’ में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर एक बिल्कुल नए और कभी न देखे गए अवतार में नज़र आ रही हैं। वह एक अनोखी जॉम्बी डांस पार्टी के बीच थिरकती दिख रही हैं। बांधे रखने वाले बीट्स, कैची हुक-स्टेप्स और लार्जर-देन-लाइफ कोरियोग्राफी से सजा यह गाना फिल्म की फैंटेसी दुनिया में एक मजेदार म्यूजिकल ट्विस्ट लेकर आता है।

मजबूत स्टारकास्ट और तकनीकी टीम

म्यूजिक डायरेक्टर व प्रोड्यूसर: जी. वी. प्रकाश कुमार

गायक: मधुबंती बागची

गीतकार: वायु

कोरियोग्राफर: विजय गांगुली

निर्देशक: बालाजी मोहन

लेखक: हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा

निर्माता: आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा

फिल्म में यामी गौतम धर के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

गानों के पीछे की क्रिएटिव स्टारकास्ट ने क्या कहा?

जी. वी. प्रकाश कुमार (संगीतकार):

"‘फटा पटाखा’ ने हमें एक बेहद अलग म्यूज़िकल दुनिया के साथ प्रयोग करने का मौका दिया। हमारा मकसद 'नई नवेली' की अनोखी दुनिया को एक ऐसे ट्रैक में ढालना था, जो सुनते ही जश्न जैसा महसूस कराए। वायु के लिखे बोल और मधुबंती की आवाज ने गाने को वही बेबाक अंदाज़ दिया है जो इसे चाहिए था, और यामी की परफॉर्मेंस ने इसे अलग ही लेवल पर पहुँचा दिया है।"

मधुबंती बागची (सिंगर):

"‘फटा पटाखा’ पूरी तरह से बेबाक मस्ती, ह्यूमर और जबरदस्त एनर्जी से भरा हुआ ट्रैक है। इसे रिकॉर्ड करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा। यह मेरे द्वारा गाए गए अब तक के सबसे एक्साइटिंग गानों में से एक है और मैं लोगों को इस पर झूमते देखने के लिए बेताब हूँ।"

दशहरा पर सिनेमाघरों में धमाका

नवरात्रि के त्योहार के दौरान रिलीज हुआ यह फेस्टिव ट्रैक सभी बड़े म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सुनने के लिए उपलब्ध है। थ्रिल, मिस्ट्री और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म ‘नई नवेली’ इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर