ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 09-06-2024

Vidisha News: टक्कर के बाद बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन। विदिशा जिले में शनिवार देर शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके में एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक और उनके बुलावे पर आए कुछ अन्य युवकों ने स्कूटी सवार एसएटीआई क…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 09-06-2024
शेयर
Vidisha News: टक्कर के बाद बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन।

ताजा खबर पढ़ें

विदिशा जिले में शनिवार देर शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके में एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक और उनके बुलावे पर आए कुछ अन्य युवकों ने स्कूटी सवार एसएटीआई कॉलेज में काम करने वाले 48 साल के मोहम्मद अजीज के साथ जमकर मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने उनका गला दबाया गया, छाती पर लात मारी। मारपीट में गुप्तांगों पर भी चोट पहुंचाई गई। परिचित ने घायल अजीज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मोहम्मद अजीज के परिजन सिविल लाइन थाना में इकट्ठे हो गए और मामले में शामिल पांचों आरोपियों की गिरफ्तार की मांग करने लगे।

आज रविवार को मेडिकल कॉलेज में पीएम के दौरान परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों की काफी समझाइश और बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव को कफन दफन करने के लिए लेकर गए।

परिजनों ने इस मामले में हत्या की बात करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हादसे और मारपीट वाले स्थान पर सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर