ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 08-06-2024

Tripti Dimri : तृप्ति डिमरी एनिमल एक्ट्रेस ने खरीदा 14 का बंगला, बनी रणबीर कपूर की पड़ोसी!

Tripti Dimri New House: फिल्म ‘एनिमल’ में अपने ड्रीमी लुक और शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों को दीवाना बना देने के बाद तृप्ति डिमरी 'नेशनल क्रश' का दर्जा हासिल कर चुकी हैं. एनिमल में  ‘भाभी नंबर 2’ बनकर तृप्ति ने खूबू पॉपुलैरिटी बटोर ली है. यहां तक कि उनके कर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-06-2024
शेयर
Tripti Dimri : तृप्ति डिमरी एनिमल एक्ट्रेस ने खरीदा 14 का बंगला, बनी रणबीर कपूर की पड़ोसी!

Tripti Dimri New House: फिल्म ‘एनिमल’ में अपने ड्रीमी लुक और शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों को दीवाना बना देने के बाद तृप्ति डिमरी 'नेशनल क्रश' का दर्जा हासिल कर चुकी हैं. एनिमल में  ‘भाभी नंबर 2’ बनकर तृप्ति ने खूबू पॉपुलैरिटी बटोर ली है. यहां तक कि उनके करियर की गाड़ी भी फर्राटे के साथ दौड़ रही है. एक्ट्रेस ए लिस्टर स्टार्स के साथ कई फिल्मों में नजर आने वाली है. इन सबके बीच तप्ति नए और आलीशान घर की मालकिन भी बन गई हैं.

तृप्ति डिमरी ने बांद्रा करोड़ों का बंगला खरीदा है

हिंदुस्तान टाइम्स की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक  तृप्ति डिमरी ने हाल ही में एक शानदार इनवेस्टमेंट किया है. दरअसल एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा में अपना सपनों का आशियाना खरीदा लिया है. तृप्ति का बंगला बांद्रा वेस्ट के प्राइम एरिया में लोकेटेड है जो काफी पॉश इलाका है. इस एरिया में शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा जैसे बॉलीवुड सितारे रहते हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसी इलाके में रहते हैं. न्यू बंगला 2226 स्क्वायर फुट के लैंड एरिया में फैला हुआ है और इमसमें एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन शामिल है.

तृप्ति ने कितने रुपये में खरीदा है अपना सपनों का आशियाना

इंडेक्सटैप की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति  ने ये नया घर 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने स्टांप ड्यूटी के लिए 70 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 30,000 रुपये का एडिशनल भुगतान भी किया है. तृप्ति ने ये डील 3 जून, 2024 को फाइनल की थी.

2017 में तृप्ति ने किया था एक्टिंग करियर शुरू

बता दें कि तृप्ति उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली हैं. उन्होंने 2017 में श्रीदेवी की मॉम, सनी देओल की पोस्टर बॉयज़ जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, साजिद अली की लैला मजनू में दिखाई देने के बाद उन्हें थोड़ी पहचान मिलने लगी थी. उनकी सफल फिल्म 2020 में बुलबुल थी. इसके बाद तृप्ति ने अन्विता दत्त की ‘काला’ में अपनी परफॉर्में से पॉपुलैरिटी बटोरी.

तृप्ति डिमरी वर्क फ्रंट

तृप्ति जल्द ही ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।. वह अब कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग कर रही हैं. उनके पास विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ करण जौहर की ‘बैड न्यूज़’ और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ ‘धड़क 2’ भी है.

यह खबर शेयर करें
शेयर