ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 21-02-2024

Tikamgarh : दरगाई खुर्द गांव में भीषण आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख

घर में लगी आग टीकमगढ़ जिले में पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव दरगाय खुर्द में रहने वाली मन प्यारी केवट के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें घर में रखा लाखों रुपये का घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। मन प्यारी ने बताया कि सुबह अ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-02-2024
शेयर
समाचार
Tikamgarh :  दरगाई खुर्द गांव में भीषण आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख

घर में लगी आग

टीकमगढ़ जिले में पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव दरगाय खुर्द में रहने वाली मन प्यारी केवट के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें घर में रखा लाखों रुपये का घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।

मन प्यारी ने बताया कि सुबह अचानक आग लग गई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद तुरंत ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड टीकमगढ़ को भी सूचित किया गया। गांव के रहने वाले राम लखन ने बताया कि करीब 30 मिनट तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घर में रखा घर गृहस्थी का सामान जल कर खराब हो गया।

उन्होंने बताया कि इसमें करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया है। इसके बाद मोहनगढ़ पुलिस को सूचित किया गया, जिसमें मोहनगढ़ पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक सामान जल कर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने स्वयं की मदद से आग पर काबू पा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर