ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 29-08-2024

tamannaah Bhatia : तमन्ना भाटिया ने दी 1000 करोड़ की फिल्म 'बाहुबली', बॉलीवुड में नहीं चली कोई हिट फिल्म, जानिए एक्ट्रेस की नेटवर्थ

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसे इंडस्ट्री में 19 साल हो चुके हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया हैं. तमन्ना ने बॉलीवुड में कोई भी हिट फिल्म नहीं दी है फिर भी लोग उन्हें स्टार कहते हैं. तमन्ना ने हाल ही में स्त्री 2 में अपनी परफॉर्मेंस से …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसे इंडस्ट्री में 19 साल हो चुके हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया हैं. तमन्ना ने बॉलीवुड में कोई भी हिट फिल्म नहीं दी है फिर भी लोग उन्हें स्टार कहते हैं.

तमन्ना ने हाल ही में स्त्री 2 में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है. उनका डांस नंबर हर जगह वायरल हो रहा है. लोग उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं.

तमन्ना ने 16 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. वो अब तक 85 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें से कुछ ब्लॉकबस्टर रही हैं. जिसके बाद से उन्हें स्टार का स्टेटस मिल गया है.

तमन्ना भाटिया ने एसएस राजामौली की बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली 2 द कंक्लूजन में काम किया है. इस फिल्म के सेकंड पार्ट ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में तमन्ना की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है.

तमन्ना ने बॉलीवुड में चांद सा रोशन चेहरा से डेब्यू किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. उसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई थीं.

तमन्ना की नेट वर्थ की बात करें तो ये 120 करोड़ है. तमन्ना लग्जीरियस लाइफ जीती हैं. साथ ही वो एक फिल्म करने के 1-3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

यह खबर शेयर करें
शेयर