स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री विश्वास सारंग ने बच्चों के साथ किया विशेष भोज
स्वतंत्रता दिवस पर नर्मदापुरम के ज्ञानोदय सेकेंडरी स्कूल में विशेष भोज हुआ। मंत्री विश्वास सारंग ने बच्चों के साथ बैठकर सब्जी, पूरी, खीर और लड्डू का भोजन किया।


नर्मदापुरम। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्ञानोदय सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में विशेष भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया।
विशेष भोज के दौरान बच्चों के लिए सब्जी, पूरी, खीर और लड्डू परोसे गए। मंत्री श्री सारंग ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उनके साथ साझा कीं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे एवं श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला, कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष भोज में बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।