ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 03-09-2023

Sonia Gandhi:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

SONIYA GANDHI - फोटो : social media कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-09-2023
शेयर
Sonia Gandhi:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

SONIYA GANDHI

- फोटो : social media

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

मार्च में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

राजनीति में एक्टिव हुईं गांधी

लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

-->

-->

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
डिजिटल समाचार पत्र सब्सक्रिप्शन चुनना
Politics
news