सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
माखननगर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 12 अक्टूबर को पिट्टू और महिला-पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


माखननगर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 12 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय माखननगर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक गतिविधियों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत खेल मैदान के पूजन के साथ हुई। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार पटवा एवं डॉ. कविता दुबे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य डॉ. नीता चौबे का स्वागत किया।
इसके बाद पिट्टू खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पिट्टू प्रतियोगिता के पश्चात महिला एवं पुरुष वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आई.एस. कनेश का स्वागत डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं डॉ. मनीष शर्मा ने किया।
प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के खिलाड़ियों के साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।कार्यक्रम के अंत में ग्रंथपाल अजय मेहरा, सुश्री शीतल वर्मा, सुश्री श्रुतिका कांसकार सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
