ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 05-05-2025

Sehore News : पुलिस ने एक युवक को बचाया जो अपने आपको एक कमरे में बंद कर गर्दन पर चाकू से गला काटने की कोशिश की

सीहोर के बुधनी में एक सनसनीखेज मामला आया है। एक युवक ने अपने आपको एक कमरे में बंद कर गर्दन पर चाकू से गला काटने की कोशिश की। युवक के इस तरह के कृत्य करते देख हर कोई दहल गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस टीम पहुंची, लेकिन पुलिस का भी कहना नहीं मानने पर जेसीबी बुलवा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-05-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Sehore News : पुलिस ने एक युवक को बचाया जो अपने आपको एक कमरे में बंद कर गर्दन पर चाकू से गला काटने की कोशिश की

सीहोर के बुधनी में एक सनसनीखेज मामला आया है। एक युवक ने अपने आपको एक कमरे में बंद कर गर्दन पर चाकू से गला काटने की कोशिश की। युवक के इस तरह के कृत्य करते देख हर कोई दहल गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस टीम पहुंची, लेकिन पुलिस का भी कहना नहीं मानने पर जेसीबी बुलवाकर दरवाजा तोड़ा गया और युवक को बचा लिया गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने आत्महत्या करने के प्रयास का पुलिस पता लगा रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112/100 में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि बुधनी थाना क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी में सोमवार को एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर गला काटने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद तत्काल बुधनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

बताया जाता है कि मौके पर पहुंचे आरक्षक रोहित चौहान और पायलेट नवीन्द्र दायमा ने देखा कि युवक खून से लथपथ हालत में कमरे में बंद था और चाकू से गला काटकर कर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। उसके गले से काफी मात्रा में रक्त भी बह गया था। पुलिस टीम ने युवक को बचाने कमरे का दरवाजा खोलने का कहा, लेकिन युवक ने पुलिस की एक नहीं सुनी और पुलिस जितनी बार दरवाजा खोलने की कहती, युवक चाकू का उतना तेज प्रहार गले में करता।

जेसीबी से दरवाजा तोडक़र बचाई युवक की जान

युवक के बचाने के असफल प्रयास के बाद डायल 100 पुलिस ने तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर डायल 100 पुलिस ने जेसीबी मशीन को बुलवाया गया। जिसकी सहायता से कमरे का गेट तोड़ा गया। युवक को बाहर निकालकर एफआरवी वाहन से बुधनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर