ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 15-07-2024

Sehore News: प्रेम प्रसंग में एक लड़की की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। प्रेम प्रसंग में एक युवक ने युवती और उसकी मां को घर में घुसकर गोली मार दी। लड़की की मां बीच बचाव करने आई थी। हादसे में युवती की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भैरुंदा तहसील के नार…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-07-2024
शेयर
Sehore News: प्रेम प्रसंग में एक लड़की की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

प्रेम प्रसंग में एक युवक ने युवती और उसकी मां को घर में घुसकर गोली मार दी। लड़की की मां बीच बचाव करने आई थी। हादसे में युवती की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भैरुंदा तहसील के नारायणसिटी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने टीम रवाना कर दी है।

पुलिस के अनुसार भैरुंदा के नारायणसिटी निवासी शिक्षक इंदर सिंह कीर के घर में घुसकर एक युवक ने ताबड़तोड़ तीन फायर  किए। इसमें मां-बेटी को गोली लगने से गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है।  गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था। युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दल बनाकर उसके गांव रवाना किया

बीच बचाव में सामने आई थी मां

एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि रात 8 बजे के लगभग नारायण सिटी निवासी इंदर सिंह कीर के घर मट्ठागांव रेहटी निवासी प्रभु दायमा आया और उसने घर में मौजूद 19 वर्षीय आरती कीर पर ताबड़तोड़ पिस्टल से गोलियां चलाई। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची मां भी गोली बारी में घायल हो गई।  घटना के समय घर पर बड़ी बेटी अंजली कीर और छोटा बेटा उदय कीर भी मौजूद थे। मां-बेटी की चीख पुकार सुन जब आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था। तत्काल घायल अवस्था में आरती व उसकी मां ललिता कीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद ही आरती ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों में 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।

कई महीनों से परेशान कर रहा था युवक

पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने गोली चलाने की घटना को क्यों अंजाम दिया। मृतक युवती के पिता का कहना है कि युवक कई दिनों से बच्ची को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पुलिस को पहले ही शिकायत की थी। वह फिर भी नहीं मान रहा था। आए दिन धमकियां देता रहता था। उसके पिता मेरे चचेरे भाई हैं। उन्होंने बताया आरोपी एक तरफा प्रेम करता था। हमने उसे बहुत समझाया था। घटना हुई तब मैं बाजार में सब्जी लेने गया था। इसी दौरान वो घर में आया और फायरिंग करके भाग गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
news
झीलें और नदियां
पत्रकारिता और समाचार उद्योग