ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 20-12-2023

Ratlam News:महिला टोल कर्मचारी की सजगता और पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत युवती को छुड़वाया

अपहरणकर्ता गिरफ्तार रतलाम की सैलाना पुलिस ने टोल कर्मी की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए रतलाम-बासवाड़ा हाइवे पर घेराबंदी कर तूफान वाहन को रोककर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 वर्षीय युवती को मुक्त करवाया। आरोपी युवती को प्लास्टिक के बोरे में…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-12-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Ratlam News:महिला टोल कर्मचारी की सजगता और पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत युवती को छुड़वाया

अपहरणकर्ता गिरफ्तार

रतलाम की सैलाना पुलिस ने टोल कर्मी की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए रतलाम-बासवाड़ा हाइवे पर घेराबंदी कर तूफान वाहन को रोककर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 वर्षीय युवती को मुक्त करवाया। आरोपी युवती को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर तूफान वाहन से अपहरण कर ले जा रहे थे। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि हमें सूचना मिली की बदमाश युवती को प्लास्टिक के बोरे में भरकर किडनैप कर ले जा रहे हैं। तत्काल पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा बाइपास पर सीएम राइज स्कूल के नजदीक नाकाबंदी कर तूफान वाहन क्रमांक एपी 13 जेजी 9608 को रूकवा कर मौके से ईश्वर पिता रंगजी निनामा निवासी निनामा का टपरा, आशू पिता मांगू कटारा निवासी बखतपुरा तथा हेमचंद पिता रमेश निनामा को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने गाड़ी में प्लास्टिक के कट्टे में बंद 18 वर्षीय युवती ईशु पुत्री सोहन कटारा निवासी आकड़ियां को देखा और बाहर निकाला।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे स्थित टोल नाके पर जब टोल के लिए गाड़ी रुकी, तब महिला टोलकर्मी ने एंट्री रसीद मांगी। इस दौरान बदमाशों ने रुपये देने के दौरान प्लास्टिक के बोरे का मुंह हाथ से छोड़ दिया। बोरे में कैद बदहवास युवती ने यहां बचाओ-बचाओ की आवाज भी लगाई थी। युवती की बेबसी को भांपकर महिला टोल कर्मी ने कुछ नहीं कहा। गाड़ी जैसे ही टोल से निकली महिला कर्मी ने अपने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। टोल के अधिकारियों ने मामले की सूचना सैलाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अयूब खान ने बदमाशों की गाड़ी के सामने अपना सरकारी वाहन खड़ा कर रोका और बदमाशों के चंगुल से युवती को छुड़ाया।

मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि टोल टैक्स के कर्मचारियों की सजगता व थाना प्रभारी अयूब खान की सक्रियता से आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। आरोपित युवती को बोरे में भरकर शाल ढककर ले जा रहे थे। धारा-366 का मामला पंजीबद्ध हुआ है, तीन आरोपित गिरफ्तार हैं और एक फरार है। पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर