ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 18-02-2026

अमावस्या पर चौकाघाट में मां नर्मदा को 300 मीटर चुनरी अर्पित, विधि-विधान से हुआ पूजन

माखन नगर | अमावस्या के पावन अवसर पर माखन नगर स्थित नर्मदा नदी के चौकाघाट में मां नर्मदा नदी का पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा को लगभग 300 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। इसके पश्चात भव्य आरती संपन्न हुई तथा प्रस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 18-02-2026
शेयर

माखन नगर | अमावस्या के पावन अवसर पर माखन नगर स्थित नर्मदा नदी के चौकाघाट में मां नर्मदा नदी का पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा को लगभग 300 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। इसके पश्चात भव्य आरती संपन्न हुई तथा प्रसादी का वितरण किया गया।

ताजा खबर पढ़ें

धार्मिक आयोजन में भोपाल कृषि विभाग से सेवा निवृत्त कर्मचारी तिरुपति करुणा दुबे, नीलम पाठक, अधिवक्ता संघ के विजय दुबे सहित उनके परिवारजन अजय दुबे, आकृति दुबे, ऋषभ दुबे एवं देवू दुबे विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा एडवोकेट जीवन साहू तथा ग्राम समोन, कोटगांव एवं मानेगांव के ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

आयोजन के दौरान घाट परिसर “नर्मदे हर” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

यह खबर शेयर करें
शेयर