ब्रेकिंग
शनिवार, 7 नवंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नरसिंहपुर · 08-10-2026

नरसिंहपुर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि; किसानों की बढ़ी चिंता

नरसिंहपुर में बुधवार शाम अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बारिश और गाडरवारा क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। सोयाबीन-उड़द की फसल पर नुकसान का खतरा बढ़ा।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 08-10-2026
शेयर
नरसिंहपुर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि; किसानों की बढ़ी चिंता

नरसिंहपुर। जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गाडरवारा क्षेत्र के केकरा, बरेली और बरहटा गांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। अचानक बदले मौसम और ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

कटाई के बीच बारिश ने बढ़ाई परेशानी

इन दिनों खेतों में सोयाबीन और उड़द की कटाई का काम चल रहा है। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी है, जबकि कुछ खेतों में फसल अभी खड़ी है। ऐसे में बारिश होने से कटी और खड़ी, दोनों तरह की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

गाडरवारा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि वे पहले ही लगातार बारिश के कारण सोयाबीन और मक्का की फसल में नुकसान झेल चुके हैं। अब खेतों में बची फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

पहले की बारिश से भी हुआ नुकसान

किसानों के मुताबिक, पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा था। कई जगह खेतों में पानी भरने और मौसम खराब रहने से फसल की कटाई प्रभावित हुई। अब जब किसान बची हुई फसल की कटाई में जुटे हैं, ऐसे समय में दोबारा बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम साफ होने का इंतजार

किसानों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह खराब रहा और बारिश जारी रही तो खेतों में बची सोयाबीन और उड़द की फसल को और नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है।

फिलहाल किसान मौसम साफ होने और बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में बची फसल की कटाई जल्द पूरी कर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके। किसानों की नजर अब मौसम के अगले बदलाव और प्रशासन की ओर से होने वाले फसल नुकसान के आकलन पर भी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें