ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 08-09-2024

Narmadapuram News: ऋषि पंचमी पर नर्मदा स्नान करने पहुंची देवरानी-जेठानी डूबीं, सर्चिंग जारी

गोताखोरों की मदद से महिलाओं की तलाश करती पुलिस सिवनी-मालवा के भिलाड़‍िया घाट पर रविवार सुबह ऋषि पंचमी के अवसर पर नहाने पहुंची दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। नहाते समय महिलाओं के पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं। घटना की जानकारी लगने के बाद शिव…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-09-2024
शेयर
Narmadapuram News: ऋषि पंचमी पर नर्मदा स्नान करने पहुंची देवरानी-जेठानी डूबीं, सर्चिंग जारी

गोताखोरों की मदद से महिलाओं की तलाश करती पुलिस

सिवनी-मालवा के भिलाड़‍िया घाट पर रविवार सुबह ऋषि पंचमी के अवसर पर नहाने पहुंची दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। नहाते समय महिलाओं के पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं। घटना की जानकारी लगने के बाद शिवपुर पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से महिलाओं को ढूंढने का प्रयास किया गया। दोपहर तक महिलाओं की कोई जानकारी नहीं लग सकी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव के मुताबिक डूबने वाली महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी है। जिनका नाम रानू तंवर व रक्षा तंवर है। बताया जा रहा है कि रानू तंवर की चार माह पहले ही शादी हुई थी। महिलाओं की तलाश के लिए जिले से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
नागरिक सेवाएं पाएं
राजनीतिक
नए स्थान तलाशें