ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 18-04-2024

Narmadapuram News: जब्त हुआ जंगली सुअर का मांस, नदी किनारे जाल लगाकर किया था शिकार

नर्मदापुरम सोहागपुर के ग्राम गोपालपुर में तीन जंगली सुअर के शिकार का मामला सामने आया है। शिकार के बाद सुअर का मासंस एक दाव में परोसे जाने की तैयारी थी। शिकारियों ने मांस को नदी किनारे छुपा कर रखा था तो वहीं करीब एक किलो मांस घर की पानी की टंकी में छुपाया था। …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
ताजा खबर पढ़ें
समाचार डेस्क · 18-04-2024
शेयर
Narmadapuram News:  जब्त हुआ जंगली सुअर का मांस, नदी किनारे जाल लगाकर किया था शिकार

नर्मदापुरम सोहागपुर के ग्राम गोपालपुर में तीन जंगली सुअर के शिकार का मामला सामने आया है। शिकार के बाद सुअर का मासंस एक दाव में परोसे जाने की तैयारी थी। शिकारियों ने मांस को नदी किनारे छुपा कर रखा था तो वहीं करीब एक किलो मांस घर की पानी की टंकी में छुपाया था। जानकारी मिलने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अमले ने छानबीन की। डाग टीना की मदद से वन अमला मांस तक पहुंचा। जांच टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। डाग स्क्वाड प्रभारी पद्मसिंह व रेंजर पांडे वनअमले को लेकर शिकारियों के ठिकाने पर पहुंचे।

नए स्थान तलाशें

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी युवकों ने अपने रिश्तेदारों के लिये दावत का इंतजाम किया था। नदी किनारे जाल लगाकर तीन जंगली सुअरों का शिकार किया गया था। शिकार के बाद सुअर के मांस को नदी के किनारे गाड़ दिया था तो वहीं जरूरत के हिसाब से मांस का कुछ हिस्सा घर लेकर आ गये थे। मांस को पकान की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान वन अमले को सूचना मिल गई। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का अमला जांच में जुटा है।

अधिकारियों का कहना है कि मांस को जब्त कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिकार किसने किया इस संबंध में जांच की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद शिकारियों के नाम उजागर किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जंगली सुअरों का शिकार लगातार किया जा रहा है। इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं, इस संबंध में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड