नर्मदापुरम के नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने संभाला पदभार, सोमेश मिश्रा ने दी शुभकामनाएं


नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने उन्हें पदभार सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।

2014 बैच के IAS अधिकारी हैं आशीष वशिष्ठ
नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं। नर्मदापुरम में पदस्थापना से पहले वे मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, भोपाल के प्रबंध संचालक और मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इसके अलावा, वे वर्ष 2023-24 में अनूपपुर जिले के कलेक्टर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने का अनुभव रखने वाले आशीष वशिष्ठ अब नर्मदापुरम जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
