नर्मदापुरम जिले में सितंबर में होंगे ‘Inter-Generational Bonding Activities
नर्मदापुरम जिले में सितंबर 2026 में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत Inter-Generational Bonding Activities होंगे। वरिष्ठजनों और युवाओं के बीच संवाद व अनुभवों का होगा आदान-प्रदान ।


नर्मदापुरम। अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के तहत State Action Plan for Senior Citizens 2026-27 के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले में सितंबर माह के दौरान ‘Inter-Generational Bonding Activities’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य वरिष्ठजनों, युवाओं और बाल पीढ़ी के बीच सम्मान, संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठजनों के जीवन अनुभव, पारंपरिक ज्ञान, कला-कौशल और लोक परंपराओं को युवा एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ पीढ़ियों के बीच आपसी सहयोग और समझ को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित हुई कार्यक्रमों की तारीख
जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
स्थान कार्यक्रम की तारीख
जनपद पंचायत बनखेड़ी 9 सितंबर 2026
जनपद पंचायत पिपरिया 10 सितंबर 2026
जनपद पंचायत सोहागपुर 16 सितंबर 2026
जनपद पंचायत माखन नगर 17 सितंबर 2026
जनपद पंचायत केसला 17 सितंबर 2026
जनपद पंचायत सिवनीमालवा 23 सितंबर 2026
नगर पालिका इटारसी 24 सितंबर 2026
जनपद पंचायत नर्मदापुरम (जिला स्तरीय) 30 सितंबर 2026
विभागों और स्थानीय संस्थाओं के समन्वय से होंगे आयोजन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम हिमांशु जैन ने संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में विभागों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों, पंचायतराज संस्थाओं और स्वैच्छिक संगठनों के साथ समन्वय कर कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें।
छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों की होगी सहभागिता
कार्यक्रमों में वरिष्ठजनों के साथ विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, NSS और NCC के सदस्यों, वृद्धाश्रमों में निवासरत वरिष्ठजनों तथा गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
आयोजनों में वरिष्ठजनों और युवा एवं बाल पीढ़ी के बीच संवाद को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जीवन अनुभव और पारंपरिक ज्ञान का होगा आदान-प्रदान
‘Inter-Generational Bonding Activities’ के दौरान वरिष्ठजनों के जीवन अनुभवों, पारंपरिक ज्ञान, कला एवं कौशल, लोक परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से युवा एवं नई पीढ़ी को परिचित कराने पर जोर रहेगा।
इन गतिविधियों का उद्देश्य पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को कम करना और वरिष्ठजनों के अनुभवों को समाज की नई पीढ़ी से जोड़ना है। इसके साथ ही युवाओं और बच्चों में वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों का समुचित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

