ब्रेकिंग
शनिवार, 5 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 6 मिनट पहले

नर्मदापुरम में प्रतिभा सम्मान समारोह: जिला टॉपर असद अहमद खान सम्मानित, डॉ. अमजद खान के शिक्षा व पर्यावरण कार्यों की सराहना

नर्मदापुरम में प्रतिभा सम्मान समारोह में असद अहमद खान को जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। डॉ. अमजद खान के शिक्षा, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने और 1000 पौधारोपण के प्रयासों की सराहना हुई।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 6 मिनट पहले
शेयर
नर्मदापुरम में प्रतिभा सम्मान समारोह: जिला टॉपर असद अहमद खान सम्मानित, डॉ. अमजद खान के शिक्षा व पर्यावरण कार्यों की सराहना

नर्मदापुरम। मुस्लिम नव जवान कमेटी, नर्मदापुरम द्वारा साईं कृष्णा रिजॉर्ट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8 में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर रहे असद अहमद खान को सम्मानित किया गया। वहीं, उनके पिता डॉ. अमजद खान को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सनवर पटेल, कैबिनेट मंत्री एवं अध्यक्ष, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड रहे। विशेष अतिथियों में सीताशरण शर्मा, विधायक नर्मदापुरम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा, पीयूष शर्मा, शहर मुफ्ती जनाब अशफ़ाक़, भवानी शंकर शर्मा एवं भूपेंद्र चौकसे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने का प्रयास

समारोह में डॉ. अमजद खान द्वारा बच्चों को शिक्षा के लिए लगातार प्रेरित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उन्होंने ऐसे बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया, जो विभिन्न कारणों से स्कूल छोड़ चुके थे।

बताया गया कि डॉ. खान के प्रयासों से कई ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा विद्यालय में प्रवेश कराया गया और उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा को सामाजिक विकास का आधार मानते हुए उनके द्वारा बच्चों और अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

सिटी गाइड खोजें

1000 पौधारोपण का लक्ष्य किया पूरा

शिक्षा के साथ-साथ डॉ. अमजद खान ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर 1000 पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

डॉ. अमजद खान को उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए अब तक छह राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा दो पुस्तकों के विमोचन के अवसर पर भी उन्हें सम्मान प्राप्त हो चुका है।

नई पीढ़ी को शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर जोर

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अमजद खान ने मुस्लिम नव जवान कमेटी के संरक्षक अमीन राईन एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना और बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना एक सकारात्मक पहल है। ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से बच्चों में आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होती है और सामाजिक कार्यों के प्रति भी नई पीढ़ी में जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

यह खबर शेयर करें
शेयर