ब्रेकिंग
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
भोपाल · 04-08-2026

MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 4 अगस्त से करें डाउनलोड

MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 4 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा 8 से 13 अगस्त 2026 तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र के साथ पहुंचना होगा।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-08-2026
शेयर
MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 4 अगस्त से करें डाउनलोड

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध हैं।

मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र हिंदी अथवा अंग्रेजी किसी भी भाषा में हल किए जा सकते हैं, जबकि सामान्य हिंदी एवं व्याकरण तथा हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन के प्रश्नपत्रों के उत्तर केवल हिंदी भाषा में ही लिखने होंगे।

साथ ही आयोग ने परीक्षा के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा संक्रामक बीमारियों से संबंधित जारी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

| **तिथि** | **विषय** | **समय**

| 8 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र I सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे |

| 9 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र II सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे |

| 10 अगस्त 2026| सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र III सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे |

| 11 अगस्त 2026| सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र IV सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे |

| 12 अगस्त 2026| सामान्य हिंदी एवं व्याकरण (प्रश्नपत्र V) | सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे |

| 13 अगस्त 2026| हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन (प्रश्नपत्र VI) | सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे |

परीक्षा से पहले ध्यान रखें

एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना अनिवार्य है।

परीक्षा स्ट्रक्चर्ड आंसर कॉपी में होगी।

उत्तर केवल निर्धारित स्थान पर ही लिखें।

निर्धारित स्थान के बाहर लिखा गया उत्तर मूल्यांकन में शामिल नहीं होगा।

सामान्य अध्ययन (पेपर I से IV) हिंदी या अंग्रेजी में हल किए जा सकते हैं।

पेपर V और VI के उत्तर केवल हिंदी में लिखने होंगे।

इनमें से कोई एक फोटो पहचान पत्र साथ रखें

आधार कार्ड

मतदाता पहचान पत्र

पैन कार्ड

पासपोर्ट

ड्राइविंग लाइसेंस

फोटोयुक्त बैंक पासबुक

सरकारी विभाग/सार्वजनिक उपक्रम/शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटो आईडी (पिछले तीन वर्षों के भीतर)

राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो पहचान पत्र

नोट: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र दोनों साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
news
डाक और पैकेज डिलीवरी
झीलें और नदियां