ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 09-01-2024

Mp News : शिवराज बोले- आप सीएम हैं तो आपके पैर भी कमल जैसे हैं, वरना फोटो गायब हो जाती है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के बैनर पोस्टर से फोटो गायब होने पर दर्द छलका है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोपाल के नीलबड़ स्थित ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन के व…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-01-2024
शेयर
Mp News : शिवराज बोले- आप सीएम हैं तो आपके पैर भी कमल जैसे हैं, वरना फोटो गायब हो जाती है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के बैनर पोस्टर से फोटो गायब होने पर दर्द छलका है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोपाल के नीलबड़ स्थित ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का है। जिसमें पूर्व सीएम रविवार को शामिल हुए। वीडियो में पूर्व सीएम कह रहे हैं कि जीवन में जब हम लक्ष्य तय कर दूसरों के लिए काम करते हैं तो जिंदगी आनंद से भर जाती है। मैं लगातार काम कर रहा हूं, ये अच्छा हुआ कि राजनीति से हटकर काम करने का मौका भी थोड़ा मिल रहा है। राजनीति में भी बहुत अच्छे समर्पित कार्यकर्ता हैं। मोदीजी जैसे नेता हैं, जो देश के लिए जीते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो रंग देखते हैं। शिवराज ने कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण भी कमल के समान हैं, बाद में नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग। यह बड़ा मजेदार क्षेत्र है।

ज्ञानप्राप्ति

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद होर्डिंग से फोटो ऐसे ग़ायब हो जाते हैं जैसे गधे के सिर से सींग : @ChouhanShivraj pic.twitter.com/7bDRKdmfWo

— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) January 8, 2024

पूर्व सीएम शिवराज के वीडियो को पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबले ने वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने ज्ञानप्राप्ति लिख आगे लिखा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब हो जाते है जैसे गधे के सिर से सींग।

यह खबर शेयर करें
शेयर