ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 18-08-2024

Mp news : पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ फिर से प्रदेश में हुए एक्टिव, राजधानी भोपाल आवास पर बहनों से बंधवाई राखी

भोपाल में राखी बंधवाते पूर्व सीएम कमलनाथ यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ प्रदेश की  राजनीति में एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। कमलनाथ पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश की राजनीति में समय नहीं दे पा रहे …

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-08-2024
शेयर
Mp news : पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ फिर से प्रदेश में हुए एक्टिव, राजधानी भोपाल आवास पर बहनों से बंधवाई राखी

भोपाल में राखी बंधवाते पूर्व सीएम कमलनाथ

नक्शे देखें

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। कमलनाथ पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश की राजनीति में समय नहीं दे पा रहे थे हालांकि वह प्रदेश की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोल रहे थे। अब एक बार फिर से कमलनाथ भोपाल पहुंच गए हैं और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने सुबह भोपाल के सरकारी निवास पर बहनों से राखी बंधवाई।

बहनों के प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर लिखा कि आज भोपाल में बहनों से राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहनों के इस प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। पवित्र राखी हमें बहनों की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। ईश्वर मुझे शक्ति दे कि मैं आजीवन बहनों के सम्मान की रक्षा करता रहूं।

खबरें पढ़ें

एक भी आंदोलन में नहीं दिखे कमलनाथ

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस जहां एक तरफ पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं मध्य प्रदेश सरकार को घेरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खास बात यह है कि कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में किया जा रहे आंदोलन में प्रदेश के सभी दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अभी तक एक भी आंदोलन में शामिल नहीं हुए। इससे यह माना जा रहा था कि कमलनाथ प्रदेश की राजनीति में अब शायद एक्टिव नहीं होंगे। लेकिन दो दिन से कमलनाथ भोपाल पहुंचे हैं और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात शुरू कर दिया है। हालांकि कमलनाथ सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे हैं और हर मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लिया है।

केंद्र में जाने की थी चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रदेश में अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि कमलनाथ अब प्रदेश की राजनीति छोड़कर केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने कमलनाथ को अभी तक कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि कमलनाथ शायद प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय होंगे और पार्टी को मजबूत करने में नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि जीतू पटवारी का कहना है कमलनाथ का मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहता है। कई बैठकों में कमलनाथ ऑनलाइन जुड़े थे।

यह खबर शेयर करें
समाचार पढ़ें
शेयर