ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 21-11-2023

Mp Election 2023:सरकारी दफ्तरों में दिखी रौनक, चलती रही चुनाव परिणाम की चर्चा

मध्यप्रदेश चुनाव 2023 राजधानी भोपाल में सोमवार को सरकारी ऑफिसों में एक बार फिर रौनक दिखाई दी। हालांकि, दफ्तरों में लोग चुनावी चर्चा में मसरूफ दिखाई दिए। इसके पहले विधानसभा चुनाव में मतदान में ड्यूटी और दिवाली के त्योहार के चलते बीते कुछ दिनों से शासकीय कार्य…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-11-2023
शेयर
Mp Election 2023:सरकारी दफ्तरों में दिखी रौनक, चलती रही चुनाव परिणाम की चर्चा

मध्यप्रदेश चुनाव 2023

नए स्थान तलाशें

राजधानी भोपाल में सोमवार को सरकारी ऑफिसों में एक बार फिर रौनक दिखाई दी। हालांकि, दफ्तरों में लोग चुनावी चर्चा में मसरूफ दिखाई दिए। इसके पहले विधानसभा चुनाव में मतदान में ड्यूटी और दिवाली के त्योहार के चलते बीते कुछ दिनों से शासकीय कार्यालयों में माहौल ठंडा था।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

काम काज कछुए की चाल से किया जा रहा था। लेकिन चुनाव ड्यूटी में व्यस्थ कर्मचारी अधिकारी 20 नवंबर को लौट आए हैं। इसके साथ ही शासकीय कार्यालयों में एक बार भी काम काज में तेजी देखी। आरटीओ में वाहनों का पंजीयन कार्ड बनाने काम शुरू हुआ। इसके पहले आरटीओ कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी होने के चलते कार्ड बनने का महत्वपूर्ण काम रुका हुआ था।

आरटीओ कर्मचारी बसों के अधिग्रहण में व्यस्त थे, जिसके कारण लोगों को समय पर वाहनों के पंजीयन कार्ड नहीं मिल पा रह थे। इसके लिए अब अलग से खिड़की शुरू को गई है। अब समय पर पंजीयन कार्ड मिल पाएंगे। बता दें, नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली पर शोरूम से बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री हुई थी, जिनके कार्ड का काम प्रभावित हो रहा था।

यह खबर शेयर करें
शेयर