ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 10-06-2024

Makhannagar News: समाजसेवी स्वर्गीय दिग्दर्शी सोनी की स्मृति में हुआ काव्य निशा का आयोजन

माखन नगर: स्व.डॉक्टर दिग्दर्शी सोनी  की पुण्य स्मृति में स्नेह काव्य निशा का आयोजन समदर्शी सोनी  द्वारा उनके निज निवास कसेरा में निशिगंधा साहित्य संगम की परिपाटी मे 9 जून, 2024 दिन, रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्व…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-06-2024
शेयर

माखन नगर: स्व.डॉक्टर दिग्दर्शी सोनी  की पुण्य स्मृति में स्नेह काव्य निशा का आयोजन समदर्शी सोनी  द्वारा उनके निज निवास कसेरा में निशिगंधा साहित्य संगम की परिपाटी मे 9 जून, 2024 दिन, रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद आचार्य ओशो महेश जी,समदर्शी सोनी , प्रियदर्शी सोनी के द्वारा आमंत्रित साहित्यकार  मंसूर खान भोपाल,  विनीत नामदेव चीचली,  अमित जैन करेली और  विजय आनन्द जबलपुर का सम्मान, शाल और श्रीफल से किया गया। साथ ही सभी साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साहित्यकारों में  माखन सागरी,  अशोक प्रजापति,  नसीर खान,  महेश कुमार सोनी, बृजेश त्रिवेदी,  मनोज पाराशर, भरत खंडेलवाल  राहुल राय, मनोज साहू,  अमित गोलछा, अमजद रोशन खान,  कौसर अली द्वारा अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। अतिथि साहित्यकारों द्वारा भी बहुत सुंदर रचना का काव्य पाठ किया गया।कार्यक्रम का संचालन कवि  बृजेश त्रिवेदी और राहुल राय द्वारा किया गया एवम आभार समदर्शी सोनी जी द्वारा  किया गया। गोष्ठी में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
राजनीति
भौगोलिक संदर्भ