ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 10-06-2024

Makhannagar News: ट्रेक्टर ट्रालियों से हो रहा अवैध रेत परिवहन कोई इसे रोकने वाला नहीं

माखननगर: तवा नदी की रजौन खदान से अवैध रेत का खनन जारी है। रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली सरेआम नगर में मेन रोड सहित गलियों में देखे जा सकते हैं। अवैध रेत खनन करने में 50 से अधिक ट्रैक्टर ट्राली लगे हुए हैं, इसे कोई रोकने वाला नहीं है। नगर के प्रमुख मार्गो से ट्रा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-06-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर: तवा नदी की रजौन खदान से अवैध रेत का खनन जारी है। रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली सरेआम नगर में मेन रोड सहित गलियों में देखे जा सकते हैं। अवैध रेत खनन करने में 50 से अधिक ट्रैक्टर ट्राली लगे हुए हैं, इसे कोई रोकने वाला नहीं है। नगर के प्रमुख मार्गो से ट्राली निकलती हैं यहां तक की मेन रोड सबसे व्यस्ततम क्षेत्र मंगलवारा बाजार आवास कॉलोनी एवं कसेरा मुहल्ला से अधिक स्पीड में निकल रहे हैं जिससे नगर में दुर्घटना का अंदेशा सदैव बना रहता है। जबकि रजौन खदान का संचालन अभी बंद फिर भी नगर के मार्गों से जो रेत की ढुलाई हो रही है। यह कहना गलत नही होगा जिन अधिकारियों के ऊपर अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी है उन्होंने सांठगांठ कर ली है रात एवं दिन में रेत की ढुलाई के कारण लोगों की नींद हराम हो रही है। बात करे तो नगर के मुख्यमार्ग में दिन भर में लगभग 40 से 50 अवैध रेत के ट्रैक्टर ट्राली रेत परिवहन हो रहा हैं। रेत माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे इनके हौसले बुलंद हैं। रेत बगैर रॉयल्टी के बाजार में बिक रही है इसी रायल्टी से जिले में अनेक विकास कार्य होते थे। परिवहन विभाग द्वारा आंख पर पट्टी बांधकर इनको छोड़ रखा है ट्रैक्टर में लगी ट्राली का कमर्शियल पंजीयन नहीं है। ट्रैक्टर का पंजीयन भी कृषि कार्य हेतु किया गया है जबकि वह भी कमर्शियल कार्य कर रहा है। रेत सरेआम बिक रही है बेचने वाले के द्वारा किसी प्रकार की कोई बिलिंग नहीं हो रही है। यह सवाल है कि आखिर क्यों और किसने इनको छूट दे रखी है यह एक चिंतन का विषय है।

खनिज चौकी बनी शोपीस

रेत का अवेध परिवहन रही ट्रेक्टर ट्रालियों पर रोक लगाने के लिए शासन द्वारा खनिज चौकी लगाई गई है लेकिन वह भी शोपीस बनी हुई है। रेत माफियाओं में इसका कोई भय नजर नही आ रहा है। बकायदा धड़ल्ले से थाने के सामने और सिरवाड़ रोड पर रेत की ट्रालिया निकलती देखी जा स​कती है। देनवापोस्ट को नायब तहसीलदार नीरू जैन से बताया कि चुनाव परिणाम में डयूटी लगी थी अभी अभी फ्री हुई हूं। अब हमारे द्वारा कार्रबाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर