ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 21-08-2024

Makhannagar News: महाविद्यालय में प्रवेश हेतु सी एल सी का चतुर्थ चरण प्रारंभ

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने हेतु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पुनः नवीन पंजीयन हेतु सी एल सी का चतुर्थ चरण की तिथि निर्धारित कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने हेतु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पुनः नवीन पंजीयन हेतु सी एल सी का चतुर्थ चरण की तिथि निर्धारित कर दी है।

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रवेश से वंचित छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश लेने हेतु नई तिथि जारी कर दी गई है। दिनांक 22 अगस्त से 25 अगस्त 2024 तक एमपी ऑनलाइन से छात्र-छात्राएं अपना पंजीयन करा कर सीधे श्री माखन लाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं ।

नक्शे देखें

महाविद्यालय प्रवेश प्रभारी डॉ. आई एस कनेश ने बतलाया कि बीए ,बीकॉम, बीएससी में प्रथम वर्ष में सीमित सीटें रिक्त होने के कारण विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करें। विगत वर्ष के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रमोट किये जा चुके हैं। विद्यार्थी एम पी आनलाइन के माध्यम से फीस जमा कर रसीद कक्षा शिक्षक के पास जमा करें । कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही है कक्षा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर