ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 22-12-2023

Makhannagar News: भारत संकल्प यात्रा वाहन ने दिया दगा, एलईडी स्क्रीन हुई खराब

माखन नगर : मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन तीसरे दिन ही दगा दे गया। इस वजह से तीसरे दिन बिना एलईडी के ही कार्यक्रम करना पड़ा। केंद्र सरकार की 17 विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ वंचित लोगों को लाभ दिलाने के लिए 19 दिसंबर से भारत संकल्प यात्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-12-2023
शेयर

माखन नगर : मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन तीसरे दिन ही दगा दे गया। इस वजह से तीसरे दिन बिना एलईडी के ही कार्यक्रम करना पड़ा।

केंद्र सरकार की 17 विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ वंचित लोगों को लाभ दिलाने के लिए 19 दिसंबर से भारत संकल्प यात्रा को माखन नगर में हरी झंडी दिखाई गई थी। योजनाओं की जानकारी देने वाली एलईडी स्क्रीन के डिसप्ले में में दो दिन बाद ही खराबी आ गई। वैसे गुराड़िया मोती और चपलासर में गई टीम ने बगैर वाहन के ही योजनाओं की जानकारी दी। वाहन की एलईडी स्क्रीन के डिसप्ले ठीक होने के बाद अब शुक्रवार से वाहन शुक्करवाड़ा कलां और गोरा में योजनाओं की जानकारी देगा। बाबई जनपद के सभी 64 ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा से संबंधित 18 जनवरी 2024 तक योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

इन योजनाओं से लाभान्वित करेगा वाहन

पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, हर घर नल योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर, टेक होम राशन, कुक्ड फूड योजना, फ्लाश योजना, महिला पोषण योजना, आयुष्मान भारत, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना और पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और एनआरएलएम।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें