ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 15-06-2024

Makhan Nagar News: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् जन अभियान परिषद ने किया तालाब पर श्रमदान

माखननगर :- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद माखननगर के निर्देशन विकास खंड समन्वयक श्री नरेन्द्र देशमुख  के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन के विशेष अभियान के अंतर्गत नगर के मुख्य आकर्षण तालाब (नसीराबाद रोड़ माखननगर) की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें 1 ट्राली ख…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-06-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर :- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद माखननगर के निर्देशन विकास खंड समन्वयक श्री नरेन्द्र देशमुख  के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन के विशेष अभियान के अंतर्गत नगर के मुख्य आकर्षण तालाब (नसीराबाद रोड़ माखननगर) की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें 1 ट्राली खरपतवार, एवं घास निकाली गई। जिसके उपयोग हेतु जैविक खाद बनाने के लिए किया जाएगा।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक  नरेंद्र देशमुख जी ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा 5 जून से 16 जून तक माखन नगर विकासखण्ड के ग्रामो में इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नदी, तालाबों, बावड़ी की साफ सफाई, कलश यात्रा, निबंध लेखन, रंगोली,दीवार लेखन आदि गतिविधियों लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरुक करने के लिए परिषद के द्वारा की गई है। श्रमदान करने के दौरान माखननगर के सीएमओ जी.एस. राजपूत, विकासखण्ड समंवयक नरेंद्र देशमुख, नवांकुर संस्थाएं एवं परामर्शदाता, अभिराज शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति रैपुरा,प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं की उपस्थिति में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ ली गई। श्रमदान में नवांकुर संस्था नीतिराजसिंह यादव, नीरज चतुर्वेदी, हरीश नामदेव, जितेंद्र मीना, विपिन यादव, परामर्शदाता सुरेश यादव , हर्ष तिवारी, प्रस्फुटन समिति से नितिन यादव, प्रदुमन कहार, शुभम् गोस्वामी, राकेश दायमा, दिनेश यादव, गजेन्द्र सोलंकी सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा नंदन गिरी, शिल्पा राजपूत, रानी विश्वकर्मा, संध्या मालवीय, अर्पिता शर्मा, रोशनी केवट, नितिन यादव, ऋषव दुबे, आकृति दुबे, दिनेश यादव, लालता प्रसाद मीना,सुनील वामने ,संजेश गोलिया आदि छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

नक्शे देखें

यह खबर शेयर करें
शेयर